Friday, January 12, 2024

'जय श्री राम' में डूबा हुआ सोशल मीडिया।

इन दिनों भारतवर्ष में सब जगह एक ही नाम की गूंज है, राम नाम की गूंज। भारत में लोग एक दूसरे का अभिवादन करने में 'नमस्ते' के साथ 'राम राम' भी बोलते आए हैं और इन दिनों यह राम राम 'जय श्री राम' में बदलता दिख रहा है। अयोध्या में 360 फीट लंबे और 235 फीट चौड़े भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन होगी। लोगों में मंदिर को देखने का भारी उत्साह दिखाई दे रहा है, सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश का अयोध्या चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े वीडियो, पोस्ट, फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और लाइक किया जा रहा है।

फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (अब एक्स), वाट्सएप और यूट्यूब पर अयोध्या और राम मंदिर ट्रेंड कर रहा है। इन पर की जा रही किसी भी पोस्ट पर 'जय श्री राम' कमेंट्स की बाढ़ आ जा रही है।

फेसबुक में अयोध्या राम मंदिर लिख कर पोस्ट सर्च करने पर 'प्रेरणा झा क्वीन' नाम के अकांउट से 25 दिसम्बर 2023 को अपलोड की गई एक वीडियो दिखती है, लगभग 2300 बार देखी गई इस वीडियो में अयोध्या स्थित राम मंदिर की झलक दिखाई गई है। बैकग्राउंड में चल रहे भजन से पता चलता है कि राम मंदिर आने वाले वक्त में भारतीयों के लिए क्या होने वाला है, भजन के बोल कुछ इस तरह हैं।

सज धज के, सज धज के,

हे सज धज के लगे सबसे न्यारे राम,

बोलो जय जय श्री राम।

                           स्क्रीनशॉट - फेसबुक

मंदिर के प्रति लोगों की आस्था का अनुमान हम फेसबुक पर ही बने 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' नाम के इस पेज की लोकप्रियता से लगा सकते हैं।

पेज को लगभग 81000 लोगों द्वारा लाइक किया गया है। इसमें साल के पहले दिन रामभक्तों के मंदिर आने पर एक पोस्ट की गई, जो इस तरह थी-

आज दिनांक 1 जनवरी 2024 पर सहस्त्रों की संख्या में रामभक्तों ने अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किए।

                            फोटो- फेसबुक

पोस्ट लगभग छह हजार लोगों द्वारा पसंद की गई, जिससे यह पता चलता है कि लोगों में राम मंदिर को लेकर बहुत अधिक आकर्षण बना हुआ है। पोस्ट में की गई 354 टिप्पणियां 'जय श्री राम' से भरी हुई थी।

इंस्टाग्राम पर राम मंदिर

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी राम मंदिर की धूम मची हुई है। इंस्टाग्राम पर हैशटैग राम मंदिर से अब तक लगभग 81000 पोस्ट करी जा चुकी हैं।

                             स्क्रीनशॉट - इंस्टाग्राम

हैश टैग अयोध्या भी इंस्टाग्राम पर खासा लोकप्रिय हो रहा है। इसका इस्तेमाल अब तक एक लाख बार से ऊपर किया जा चुका है।


'संतो के संग' नाम से बने इस पेज पर श्री राम मंदिर नाम से डाली गई इस तस्वीर पर पन्द्रह हजार से ज्यादा लाइक किए गए हैं।

इस फोटो पर की गई टिप्पणियों को देखा जाए तो वहां भी राम नाम ही दिखता है।

ट्विटर से एक्स हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अयोध्या अयोध्या।

एक्स पर अयोध्या से जुड़े सभी ट्वीट बहुत तेजी के साथ पसंद किए जा रहे हैं। भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है, इस वीडियो में बच्चे अयोध्या धाम स्थित भव्य राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व मनमोहक प्रस्तुति देते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो को पोस्ट करने के आधे घण्टे बाद ही दस हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।

                               स्क्रीनशॉट - एक्स

देश भर में इस समय भगवान राम से जुड़े भजन खूब सुने जा रहे हैं, तो इन्हें गाने वालों को भी पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर सूर्य गायत्री का यह वीडियो साझा किया तो वह रातों रात सभी न्यूज़ चैनलों की खबर बन गई। लोग सूर्य गायत्री के बारे में जानने के लिए गूगल का सहारा लेने लगे। 11 जनवरी को साझा किए गए इस वीडियो की लोकप्रियता इतनी रही कि इसे कुछ ही दिनों में हजारों बार देख लिया गया है और  हजारों बार लाइक भी किया गया है।

                        स्क्रीनशॉट- एक्स

यूट्यूब में भी राम नाम की धूम।

वीडियो साझा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भी अयोध्या से जुड़े वीडियो खूब देखे जा रहे हैं।

                      स्क्रीनशॉट- यूट्यूब

'नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो और चरन हो राघव के, जहा मेरा ठिकाना हो', पंक्ति वाले इस भजन को यूट्यूब पर 12 जनवरी, 2024 को ही डाले गए, इस वीडियो को चौबीस घण्टे के अंदर ही एक लाख से ऊपर बार देख लिया गया था और हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया।

इसमें की गई टिप्पणियां भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर राम मंदिर, अयोध्या से जुड़ी पोस्टों पर की गई टिप्पणी 'जय श्री राम' जैसी ही थी।

                      स्क्रीन शॉट - यूट्यूब

यूट्यूब पर समाचार चैनलों के अकाउंट भी लगातार देखे जा रहे हैं, लोग राम मंदिर से जुड़ी खबरों को देखने के लिए टीवी के साथ फोन से भी चिपके हुए हैं। एक न्यूज़ चैनल में राम मंदिर से जुड़ी इस खबर को हजार से ऊपर लोग लाइव देख रहे हैं और लाइव चैट में हम देख सकते हैं कि कैसे लोग 'जय श्री राम' लिख भगवान राम को याद कर रहे हैं।

हिमांशु जोशी।



No comments:

Post a Comment

आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?

*आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?* गर्मियों के मौसम में स्कूलों की छुट्टियों के साथ ही उत्तराखंड में चार...