Tuesday, June 24, 2025
ईरान का परमाणु कार्यक्रम और अमेरिका पर उसका असर
Wednesday, June 18, 2025
Monday, June 16, 2025
खाकी के पीछे का इंसान: अशोक कुमार की आत्मकथा
Sunday, June 15, 2025
मेरे हिस्से की अस्कोट आराकोट यात्रा: लुप्त होती लोहारी की कला
सीधे गांव से: वजूद खोते शिल्पकार
'लोहार' पीढ़ियों से किसानों के औजार बनाते आए हैं. आधुनिक मशीनों और बदलते समय ने उनके पेशे को चुनौती दी है.
मुल्तान के लोहार हिंदुस्तान में कब बसे
जाहिद हसन और उनके भाई वाजिद हसन उत्तराखंड के मानक मजरा गांव में रहते हैं. यह रुड़की से करीब 20 किलोमीटर की दूरी पर है. जाहिद कहते हैं कि वे मिर्जा जाति से हैं और उनका परिवार पीढ़ियों से लोहार का काम करता आया है. उनके दादा का नाम मोहम्मद हसन था और वे अपने भाई रज्जाक के साथ 1947 के बंटवारे के दौरान मुल्तान से भारत आए थे. लाहौर से उनके रिश्तेदार कुछ सालों तक यहां आते रहते थे, लेकिन समय के साथ यह सिलसिला थम गया.
जाहिद कहते हैं, बंटवारे के दौर में मानक मजरा में लोहारों की कमी थी, जिसके चलते गांव के प्रधान चतरू ने उनके परिवार को घर के लिए ज़मीन के पट्टे देकर बसने में मदद की. जाहिद और उनके भाई वाजिद ने अपने पिता अब्दुल हमीद से लोहारी का हुनर सीखा है.
लोहारी का शिल्प और तकनीक
जाहिद और वाजिद का काम किसानों की ज़रूरतों के इर्द-गिर्द घूमता है.
जाहिद कहते हैं कि वे दरांती, खुरपा और पाटल जैसे औजार बनाते हैं, जो खेती और पेड़ काटने के काम आते हैं. इसके अलावा, वे पुराने लोहे के औजारों में धार लगाने का काम भी करते हैं, जो उनकी आय का मुख्य ज़रिया है.
जाहिद, दुकान के आगे बना गड्ढा दिखाते हुए कहते हैं कि इस गड्ढे में कोयला डाला जाता है. कोयले को जलाने के लिए वे हवा देने वाली मशीन का इस्तेमाल करते हैं. यह मशीन दो तरह की आती है — एक मशीन हाथ से चलती है और दूसरी बिजली से.
औजार के आकार के हिसाब से वे कबाड़ी से खास तरह का लोहा खरीदते हैं, जैसे पाटल के लिए चौड़ा और मज़बूत लोहे का टुकड़ा लिया जाता है.
कोयला वे लकड़ी की भट्टियों से 20 रुपये प्रति किलो की दर से खरीदते हैं, और एक महीने में करीब 50 किलो कोयला खप जाता है.
भट्टी की आग में लोहा तपता है और हथौड़ों की ठक-ठक से वह औजार का रूप लेता है.
बदलता बाज़ार और आर्थिक चुनौतियाँ
पिछले दो दशकों में इस पेशे में बड़ा बदलाव आया है.
जाहिद कहते हैं कि बीस साल पहले एक पाटल 200 रुपये में बिकता था, वह अब 250 रुपये का हो गया है. कोयले की कीमत भी 6-7 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 20 रुपये हो गई है. 20 रुपये में बिकने वाली दरांती अब 50 रुपये में बिकती है.
कीमतों में इस बढ़ोतरी के बावजूद, सामान की मांग में भारी कमी आई है. इसका कारण बताते हुए जाहिद कहते हैं कि पहले खेती का सारा काम हाथ से होता था, जिसके कारण फसल कटाई के मौसम में 200-300 दरांतियां आसानी से बिक जाती थीं. अब मशीनों के आने से यह संख्या घटकर 100-150 रह गई है.
खुरपे की स्थिति और भी खराब है. पहले 100-150 खुरपे महीने में बिकते थे, अब सिर्फ 20-30 ही बनते और बिकते हैं. केवल छोटे खेत वाले किसान ही अब ये औजार खरीदते हैं. घर का राशन खरीदने लायक आय का मुख्य हिस्सा औजारों की मरम्मत से आता है.
लोहारों का वजूद ही खत्म हो जाएगा
जाहिद को लगता है कि उनका यह पुश्तैनी पेशा अगले 10-20 साल में शायद खत्म हो जाएगा. वे कहते हैं, मशीनों ने खेती के तरीकों को बदल दिया है और पशुपालन में कमी के कारण घास काटने की ज़रूरत भी घट रही है. दरांती और खुरपे जैसे औजारों की मांग दिन-ब-दिन सिकुड़ती जा रही है. इस बदलते दौर में उनके बच्चे इस पेशे को अपनाने के इच्छुक नहीं हैं. उनका एक लड़का इलेक्ट्रिशियन है, तो एक अभी नौवीं कक्षा में पढ़ रहा है.
Saturday, June 14, 2025
शांत नेतृत्व का चमकता सितारा बावुमा
आपका लेख पहले से ही काफी सधा हुआ है और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली है। इसमें कुछ मामूली व्याकरण और वाक्य संरचना संबंधी सुधार किए जा सकते हैं ताकि भाषा और प्रवाह और भी बेहतर हो जाए। नीचे सुधार किया गया संस्करण प्रस्तुत है:
शांत नेतृत्व का चमकता सितारा: बावुमा
साउथ अफ्रीका के पहले अश्वेत टेस्ट कप्तान टेम्बा बावुमा, WTC फाइनल 2025 में टीम की ऐतिहासिक जीत के असली नायक साबित हुए. फाइनल की दूसरी पारी में, जब मैच निर्णायक मोड़ पर था और साउथ अफ्रीका को अपने कप्तान से एक जिम्मेदार पारी की दरकार थी, तब उनकी 46 रन की संयमित बल्लेबाज़ी और एडन मार्कराम के साथ 100 रनों से ज़्यादा की साझेदारी ने 282 रन के लक्ष्य का पीछा आसान बना दिया.
फाइनल के तनावपूर्ण माहौल में भी बावुमा पूरी तरह शांत और स्थिर नज़र आए. दिलचस्प बात यह है कि बावुमा को विश्व क्रिकेट में कभी बड़ा सितारा नहीं माना गया. उन्होंने आज तक एक भी IPL मैच नहीं खेला है. अपनी कदकाठी और स्ट्राइक रेट को लेकर वे सोशल मीडिया पर कई बार मज़ाक का विषय भी बने, लेकिन उन्होंने बार-बार यह दिखाया है कि क्रिकेट की असली चमक लाल गेंद के लंबे प्रारूप में ही नज़र आती है.
बावुमा ने एक ऐसे समाज में, जो दशकों तक रंगभेद से जूझता रहा है, वहां एकजुटता, आत्मविश्वास और नए नेतृत्व का एक प्रेरणादायक अध्याय लिखा है.
Friday, June 13, 2025
'सोने की चिड़िया’: अतीत की महिमा बनाम आलोचनात्मक दृष्टि
Sunday, June 8, 2025
'ये मन बंजारा रे' : यात्रा, समाज और आत्म-खोज की अनूठी दास्तान
संभावना प्रकाशन से प्रकाशित गीता गैरोला की किताब 'ये मन बंजारा रे' एक यात्रा वृत्तांत से कहीं अधिक है. यह सामाजिक ढांचे, पर्यावरण, लैंगिक असमानता और सांस्कृतिक विरासत पर गहरे विचारों का संग्रह है.
सामाजिक ढांचे को चुनौती देती यात्रा
"मैं उन सब में बड़ी शादीशुदा होने की सामाजिक सुरक्षा वाले हथियार से लैस थी.", 'ये मन बंजारा रे' के आरंभ में गीता गैरोला की यह टिप्पणी यात्रा में स्त्रियों के लिए एक अदृश्य 'सुरक्षा कवच' की ओर इशारा करती है. किताब में लेखिका बार-बार यह दिखाती हैं कि पितृसत्तात्मक समाज में महिलाओं को किस तरह इन प्रतीकात्मक सुरक्षा ढालों की आड़ में आज़ादी मिलती है और किस तरह यह व्यवस्था खुद में एक विडंबना है.
'नन्दा भी तो औरत ही है, माई जी और औरत होने के नाते उसको भी जरूर माहवारी होती होगी. एक औरत का इतना सम्मान और दूसरी तरफ जीती जागती औरतों के लिए यात्रा को वर्जित करना कहाँ का न्याय है.', जैसी टिप्पणी से वह धार्मिक और सामाजिक ढांचे की उस विसंगति को भी उजागर करती हैं जहां स्त्रियों के लिए कई प्रतिबंध हैं जबकि देवी की पूजा में उन पर आस्था रखी जाती है.
पहाड़ के संसाधनों के दोहरे चित्र
यह किताब पहाड़ के संसाधनों का उचित प्रयोग नहीं कर पाने का दस्तावेज भी है. पृष्ठ संख्या 16 में लिखा है 'अरे भूली कौन आता है यहाँ माल्टे खरीदने.' 'मुझे अचानक याद आया कि उद्यान विभाग फलों से जूस, अचार बनाना भी सिखाता है. इस बारे में उस वक्त वहां के दुकानदारों को कोई जानकारी नहीं थी.' इस तरह लेखिका दिखाती हैं कि पहाड़ के लोग अपने संसाधनों की संभावनाओं से अक्सर अनभिज्ञ ही रह जाते हैं. नीति-निर्माण और स्थानीय विकास के बीच जो दूरी है, वह यहां स्पष्ट झलकती है.
किताब पहाड़ के आर्थिक आत्मनिर्भरता के सवाल को भी मजबूती से उठाती है.
हिमालयी यात्राओं की सजीव झलकियां
'ये मन बंजारा रे' में लेखिका यात्रा का सलीका पाठकों के सामने रखती हैं. पृष्ठ 21 में उन्होंने लिखा है 'गर्म कपड़े, कैमरे के सैल, दो जोड़ी मोजे, विंडचिटर, टोपी, कुछ बेसिक दवाइयां, बोरोलीन, पानी का गिलास वाला फिल्टर, सुई धागे की रील, एक बड़ी पॉलीथिन शीट और एक डिबिया में नमक, सब चीजें याद कर के पिट्ठू में रख दी.' हिमालय की अधिकतर यात्राओं पर लिखी यह किताब एक तरीके से हिमालय भ्रमण के लिए गाइड बुक भी है. जैसे इसमें लिखा है 'चढ़ाई चढ़ने के साथ सूरज हिम श्रृंखलाओं को अपनी लाली से रंगने लगा था. यह अक्टूबर का महीना था इस वक्त हिमालय दर्शन अवर्णनीय होता है.'
राजजात यात्रा पहली बार पूरी करने वाली पाँच महिलाओं में शामिल गीता गैरोला ने पहाड़ों की कठिन यात्रा और उनमें जाने का जज्बा लेखक के शब्दों से किताब में कई जगह झलका है. वह लिखती हैं 'कुलसारी तक पहुंचते तीन जगह सड़क सड़क पूरी तरह टूटी थी. चलने का रास्ता भी सड़क के साथ गायब हो गया था.' ज्यूरांगली जैसी कठिन पहाड़ी पर चढ़ने उतरने के बाद वह लिखती हैं 'आज मैं कह सकती हूं स्त्रियाँ चाहें तो अपने लिए कुछ भी करने के लिए समर्थन जुटा सकती हैं.'
परंपरा, लोक संस्कृति और मेलों का दस्तावेज
किताब में बहुत-सी जगह उत्तराखंड के मेलों की जानकारी और उनका इतिहास लिखा गया है. उत्तराखंड की कई महत्वपूर्ण जगह और यात्राओं का वर्णन भी उन्होंने आसान भाषा में दिया है. 'गढ़वाल के चमोली जिले में नन्दा देवी की जात यूँ तो हर साल होती है पर बारहवें साल में की जाने वाली जात को राजजात (राजयात्रा) कहा जाता है.'
सेवादास के बारे में किताब में लिखा है 'वे ढोलसागर पवाड़ों (ऐतिहासिक लोक गाथाएं) के गहन ज्ञाता थे. हमें अपनी क्षेत्रीय प्रतिभाओं की पहचान कर कद्र करने की समझ कब आएगी? हमारे पहाड़ों में जाने कितने ऐसे रत्न अनचीन्हे रह जाते हैं और उनकी विद्या भी उनके साथ ही समाप्त हो जाती है. विज्ञान के युग में अपनी परंपरागत प्रतिभाओं को रिकॉर्ड तक ना कर पाना हमारी पीढ़ी के लिए शर्मनाक ही कहा जाएगा.'
स्त्री चेतना और पितृसत्ता पर प्रहार
किताब पढ़ते हुए हम गीता गैरोला को भी अपने जीवन में यात्राओं से परिवर्तन लाते देखते हैं. वह पितृसत्ता को चुनौती देती दिखाई देती रहती हैं. जैसे उन्होंने लिखा है 'उसके बाबा ब्याह के सालों बाद पैदा हुए बैठे को छाती तान के शान से गोद में लिए घूमते थे. सोचा जरा देखभाल कर के बाप होने का फर्ज निभाने का मौका उन्हें भी दिया जाए.'
पहाड़ की महिलाओं का कठिन जीवन पाठकों को दिखाने के लिए लेखक ने गीत का सहारा लिया है. जो उनकी दादी अपने खेतों में गा रही हैं. साथ में दादी के साथ ये बातचीत पहाड़ की महिलाओं को करीब से जानने का मौका देती है. 'अरे बाबा हमारे पहाड़ी लोग अपने बेटे के लिए बहु के रूप में मजदूर लाते थे. पहाड़ की हर औरत खेती के काम के साथ घास, लकड़ी काटकर सारी जिंदगी बाप का कर्जा ही तो चुकाती है.'
नई यात्राओं के अनुभव और सामाजिक अंतर्दृष्टि
'नीले पर्वतों के देश में' लेखक ने जम्मू कश्मीर की अपनी यात्रा के अनुभवों से वहाँ की खूबसूरती के साथ-साथ आर्टिकल 370 जैसे विषयों पर लिखा है. किताब के इस हिस्से में अपने बेटे और पति के साथ संबंधों पर भी उन्होंने खुल कर लिखा है. 'तब से आज तक गोलू के बाबा के साथ पारिवारिक कामों के अलावा कभी कहीं नहीं गई.'
अपनी केरल यात्रा में गीता मंदिरों में महिलाओं के प्रवेश को लेकर सवाल उठाती हैं तो पाठकों को लोगों का पहनावा भी बताती हैं. इतिहास के बारे में भी वह बात करती रहती हैं. 'सुना है ब्रिटानिया के मिशनरी जार्ज अल्फ्रेड को कोवलम बीच बहुत पसंद आया और वो यही का हो कर रह गया था.' ऐसे ही लोहाघाट के बारे में जानकारी देती हैं 'विक्टोरिया राज के मैकग्रोबर ने अपना चाय बागान बनाया जिसे बाद में स्वामी विवेकानंद ने मायावती आश्रम नाम दिया.'
सामाजिक पीड़ाओं का मार्मिक चित्रण
दलित महिलाओं का दर्द उन्होंने जिस तरह लिखा है उससे झलकता है कि गीता गैरोला ने अपने यात्राओं को सिर्फ प्रकृति की खूबसूरती देखने तक ही सीमित नहीं रखा बल्कि उन्होंने समाज की हर परतों को उधेड़ा है. 'हमारे समाज में आज भी दलित महिलाएँ दो तरह से प्रताड़ित होती हैं. दलित होने के नाते और औरत होने के नाते.'
वृद्ध हो रहे पिता को लेकर लेखक का दर्द भी दिखा है. 'दिन रात पुलिसिया परेड से गठे बदन वाले मेरे पिताजी आज इतने लाचार हो गए कि उन्हें घर से बाहर निकलने के लिए सहयोगी की जरूरत पड़ती है.'
सालों बाद गाँव में वापस जाकर 'मेरी दादी और मां की आवाज किस दिशा में बीज रही होगी?' लिखना भावुक कर देता है. यही जुड़ाव उनका अपने वन से भी है, जिसकी जगह सड़क बनने पर वह लिखती हैं 'तो फिर हमारा वण कहाँ गया?'
यात्राओं के बीच गृहराज्य की पीड़ा और तुलना
किताब पढ़ते लेखक नवीन जोशी की किताबें याद आती हैं जिनमें लिखा होता है कि जब गांव में लोग नहीं तब सड़क आई हैं, ये प्रवासियों के लिए बनी हैं. वैसे ही गीता भी लिखती हैं 'कितनी विडंबना है जब गाँव में लोग थे तब पानी नहीं था अब गांव में लोग नहीं हैं पर घर-घर पानी के नल लग गए.'
महाराष्ट्र यात्रा में महाराष्ट्र के गांवों की तुलना उत्तराखंड के गांवों से करते उन्होंने 'बेचारा अपना उत्तराखंड और उसके दयनीय से ग्राम प्रधान' लिखा है. यात्रा के दौरान अपने गृहराज्य उत्तराखंड की तुलना अन्य राज्यों से करते रहकर उन्होंने अपने राज्य की नीति बनाने वालों का काम आसान कर दिया है.
किताब की सीमाएं और संभावनाएं
छत्तीसगढ़, केरल में महिलाओं की स्थिति, वहां के पर्यावरण पर गंभीर बातें हैं. पर कुछ घटनाओं ने किताब को ज्यादा लंबा खींच दिया है. जैसे पृष्ठ संख्या 45 में 'मेरा हाँफता काँपता मन कह रहा था कि चढ़ाई चढ़ते कमल को पीछे से एक डंडे से सटाक मार दूं, जुबान रुक जाएगी बाबू साहब की.' पृष्ठ 204 में ऐसे ही खिड़की पर खटखट की घटना का जिक्र हुआ है.
लेखक के महिला समाख्या कार्यक्रम में होने की वजह से उनकी कई यात्राएं वैसी संभव हुई हैं, जैसा उन्होंने चाहा. वह जहां गई वहां की प्रकृति और सांस्कृतिक विरासतों का वर्णन तो किया है पर उनका ज्यादा ध्यान सामाजिक कुरीतियों की तरफ ही ज्यादा रहा है. वह क्षेत्र की खूबसूरती, उसकी बनावट पर विस्तार से लिख सकती थीं. 'यहाँ पर स्थानीय लकड़ी, पत्थर की वास्तुकला से बने पत्थर की स्लेटों वाली छत के मकानों की बसावट देखने लायक है.' विस्तार से लिखा जा सकता था.
एक जरूरी और सोचने को विवश करने वाली यात्रा
'ये मन बंजारा रे' को पढ़ना एक ऐसी यात्रा पर चलना है जहां पाठक हिमालय की ऊंचाइयों से लेकर समाज की गहराइयों तक उतरते हैं. गीता गैरोला ने इस यात्रा वृत्तांत को केवल प्राकृतिक सौंदर्य के चित्रण तक सीमित नहीं रखा बल्कि उसमें समाज की जटिलताओं, स्त्री चेतना, लोक संस्कृति, पर्यावरणीय चिंताओं और विकास की विडंबनाओं को गहराई से पिरोया है. किताब की भाषा सरल है और शैली संवादधर्मी. इससे पाठक गीता के अनुभवों से सहज ही जुड़ जाता है.
किताब की सबसे बड़ी ताकत इसकी संवेदनशील दृष्टि है.
गीता गैरोला का यह लेखन इस बात का प्रमाण है कि यात्रा केवल स्थानों को नापने का नाम नहीं बल्कि अपने समय, समाज और स्वयं को गहराई से समझने का भी माध्यम है.
SYNOPSIS
A Gendered Perspective on the Portrayal of Female Protagonists in Indian Web Series
- Introduction
1.1 Overview of OTT Platforms and Female Representation
1.2 Role of OTT in Shifting Gender Narratives
1.3 Indian Web Series: A New Era for Women in Media
1.4 Portrayal of Women in Web Series: Breaking Stereotypes - Literature Review
Critical analysis of existing studies on OTT platforms, gender representation, and audience engagement. - Theoretical Framework
3.1 Feminist Media Theory
3.2 Semiotics and Thematic Analysis in Gender Studies
3.3 Cultivation Theory and Representation - Research Objectives
4.1 To semiotically decipher web series that are women-centric.
4.2 To extract the underlying themes of women-centric web series (struggle, problem/issue depicted, and its treatment). - Methodology
5.1 Rationale for Selecting OTT Platforms Over Films
5.2 Selection Criteria for Web Series
5.3 Semiotic and Thematic Analysis: Tools and Techniques - Analysis and Findings
6.1 Semiotic Decoding of Visual and Narrative Symbols
6.2 Thematic Exploration of Feminist Ideologies
6.3 Case Studies: Four More Shots Please, Maja Ma, The Fame Game - Discussion
Interpretation of findings in relation to feminist theory and societal impact. - Conclusion
Summary of Key Insights and Future Directions - References
The proliferation of Indian web series such as Aarya, Four More Shots Please!, Bombay Begums, and The Fame Game highlights the transformative role of OTT platforms in amplifying female-led narratives. These platforms have democratized storytelling, enabling nuanced explorations of women’s lives that challenge patriarchal norms (Narain, 2021). Unlike traditional cinema, OTT platforms bypass censorship constraints and cater to a diverse, homebound audience, making them ideal for feminist narratives.
1.2.1 Role of OTT Platforms
OTT platforms have disrupted traditional media by prioritizing inclusivity and diversity. For instance, Aranyak (Netflix) features Raveena Tandon as a career-driven detective, while The Fame Game (Madhuri Dixit) explores aging and motherhood in the entertainment industry. These narratives contrast sharply with Bollywood’s historically reductive roles for women (e.g., the “virgin-vamp” dichotomy) (Srivastava, 2020).
The rise of female creators like Alankrita Srivastava (Bombay Begums) and Gazal Dhaliwal (Mismatched) has enabled authentic storytelling. Netflix’s 2021 report highlights that 23% of Indian writers on the platform are women, fostering narratives that resonate globally—from Mumbai to Chennai, Rome to Kota (Netflix, 2021).
The COVID-19 pandemic accelerated OTT adoption, with platforms like Netflix and Amazon Prime reporting a 200% surge in subscriptions (Mohan, 2022). This shift allowed web series to address taboo topics—female sexuality (Four More Shots Please!), workplace discrimination (Bombay Begums), and LGBTQ+ identities (Made in Heaven)—with unprecedented boldness. Unlike films, web series offer episodic depth, enabling layered character arcs (e.g., Tara Khanna’s journey in Made in Heaven).
While early Indian television reduced women to domestic roles (e.g., Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi), web series celebrate multidimensionality. For example, Delhi Crime’s Vartika Chaturvedi (Shefali Shah) balances professional rigor with maternal vulnerability. However, critics argue that some shows tokenize feminism—Four More Shots Please! has been accused of prioritizing glamour over substance (News18, 2021).
Existing research underscores OTT’s role in reshaping gender dynamics:
- Vaidya et al. (2022) conducted a survey of 395 Indian youth (aged 17–26) and found that 62% preferred OTT platforms for their progressive female characters. Their study highlighted that comedies, sitcoms, and dramas with strong female leads were most popular.
- Marcos-Ramos & González (2021) analyzed 760 characters in Spanish VOD series (2017–2020), revealing persistent underrepresentation of women in STEM roles and stereotyping in familial roles. This mirrors trends in Indian series like Four More Shots Please!, where career-oriented women face societal backlash.
- Sink & Mastro (2016) demonstrated that primetime TV perpetuates gender stereotypes (e.g., sexualization of women), while OTT platforms like Netflix challenge these norms through complex protagonists like Sacred Games’ Cuckoo (Kubra Sait), a trans woman navigating power dynamics.
- Rácz (2016) emphasized the need for intersectional feminism in media, a gap partially filled by Indian web series like Maja Ma (exploring queer motherhood in rural India) and Bombay Begums (class and gender struggles).
- Puthiyakath & Goswami (2021) compared OTT and TV viewership in India, noting that OTT’s convenience and diverse content (e.g., female-led narratives) drove higher satisfaction rates among women aged 18–35.
- Dhingra & Sainy (2019) linked OTT’s success to its affordability and accessibility, enabling marginalized groups (e.g., working-class women) to engage with feminist narratives.
3.1 Feminist Media Theory
This study employs feminist media theory (van Zoonen, 1994) to critique power dynamics in storytelling. It interrogates how web series subvert or reinforce patriarchal norms.
Semiotics (Barthes, 1967): Analyzes visual symbols (e.g., costumes in The Fame Game signify societal expectations).
Thematic Analysis (Braun & Clarke, 2006): Identifies recurring themes like agency, resilience, and intersectionality.
- To semiotically decipher women-centric web series:
Analyze visual metaphors (e.g., color palettes, attire) and narrative tropes (e.g., dialogues, character arcs) to decode how gender roles are constructed or deconstructed. - To extract underlying themes:
Identify recurring issues (e.g., workplace sexism, sexual autonomy) and their narrative treatment (e.g., resolution, victimization, empowerment).
Creative Freedom: OTT platforms face less censorship than films (Central Board of Film Certification), enabling bold narratives (e.g., She’s exploration of undercover policing and sexuality) (Isa et al., 2020).
Accessibility: Post-pandemic, OTT reached 450 million Indian users (Puthiyakath & Goswami, 2021), ensuring diverse demographic engagement.
Episodic Depth: Unlike 2-hour films, series like Aarya (Season 3) allow gradual character development.
Four More Shots Please! (Amazon Prime): Critiqued for its “urban feminism” but pivotal in normalizing female desire.
Maja Ma (Disney+ Hotstar): Examines closeted lesbian motherhood, representing rural India’s LGBTQ+ struggles.
The Fame Game (Netflix): Deconstructs ageism and maternal sacrifice in showbiz.
Semiotics: Decodes visual metaphors (e.g., red lighting in Four More Shots Please! symbolizes rebellion against societal norms).
Thematic Analysis: Uses NVivo to categorize dialogues and plotlines into themes like “economic independence” and “sexual autonomy” (Braun & Clarke, 2006).
- Web series reflect feminist ideologies through themes of resilience (e.g., Aarya’s drug mafia queen) and intersectionality (Maja Ma’s rural queer narrative).
- OTT’s democratized storytelling fosters inclusive representation, though regional language content remains underrepresented.
- Post-pandemic, OTT’s dominance signals a permanent shift in media consumption, with feminist narratives driving subscriptions.
Barthes, R. (1967). Elements of Semiology. Hill and Wang.
Braun, V., & Clarke, V. (2006). Using Thematic Analysis in Psychology. Qualitative Research in Psychology.
Mohan, A. (2022). OTT Growth in India. Trade Media Journal.
van Zoonen, L. (1994). Feminist Media Studies. SAGE Publications.
Vaidya, A., et al. (2022). IJRAR Study on OTT Consumption.
Marcos-Ramos, M., & González, B. (2021). Gender Representation in Spanish VOD. International Journal of Communication.
Wednesday, June 4, 2025
विश्व पर्यावरण दिवस 2025: युद्धों का पर्यावरण पर विनाशकारी प्रभाव
Center for Arms Control and Non-Proliferation की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध के दीर्घकालिक पर्यावरणीय प्रभाव वायुमंडल में निकलने वाले धुएं से होंगे, और धुएं की मात्रा दोनों देशों के रणनीतिक हथियारों के आकार पर निर्भर करेगी. अध्ययन मानता है कि दोनों देश हिरोशिमा बम के आकार के हथियारों का उपयोग करेंगे, और अनुमान लगाता है कि दोनों देशों के बीच परमाणु संघर्ष से वायुमंडल में 17 मिलियन टन से अधिक काला कार्बन जाएगा. यह कार्बन सूर्य से गर्म होकर समताप मंडल में पहुंचेगा, जहां यह पृथ्वी तक सूर्य की रोशनी को रोकेगा और वैश्विक परमाणु सर्दी पैदा करेगा. यह आपदा कृषि को रोक देगी, समुद्र के तापमान को बदल देगी, और वैश्विक औसत तापमान को खतरनाक रूप से कम कर देगी. इसके अतिरिक्त, अध्ययन कहता है कि परमाणु युद्ध का धुआं कई वर्षों तक समताप मंडल में रहेगा, जिसका अर्थ है कि भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष के पर्यावरणीय प्रभाव लंबे समय तक रहेंगे.
Monday, June 2, 2025
'ये मन बंजारा रे' : यात्रा, समाज और आत्म-खोज की अनूठी दास्तान
आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?
*आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?* गर्मियों के मौसम में स्कूलों की छुट्टियों के साथ ही उत्तराखंड में चार...