Monday, January 29, 2024
जीने की कला सिखाती 'यादगार-ए-ग़ालिब'।
श्रेया "अरे ये तो मेरी फ़ोटो है ना माँ?"
मां अपनी बेटी श्रेया से "हाँ बेटा जब तुझे पहली बार हॉस्पिटल से घर लाए थे, उसी दिन की फोटो है ये|"
"पर मम्मी इन सारी फोटो में कहीं दादीजी नजर नहीं आ रही" श्रेया अचंभित होकर अपनी मां से पूछती है |
माँ एक लंबी चुप्पी साधे हुए, बेटी दोबारा, "माँ बताओ ना दादी कहाँ थीं जब मेरा जन्म हुआ??????? और...... आप इतनी परेशान क्यों लग रही हो इन फोटोज़ में? प्लीज बताओ ना माँ?"
(माँ इमोशनल होते हुए) "बेटा, तेरी दादी ये नहीं चाहती थी कि मुझे लड़की हो, उन्होंने पूरे नौ महीने तक घर में लड़की का ज़िक्र तक करने के लिए मना किया था | यहां तक कि........ मुझे लड़का पैदा हो, इसके लिए कई उपाय भी करवाये थे पर जब...... उन्हें पता चला कि लड़की पैदा हुई है, वह तभी हॉस्पिटल से चली गयीं। तेरी शक्ल भी नहीं देखी उन्होंने, मुझे भी काफी बातें सुनाईं 5-6 दिन तक अपने भाई के घर पर रहीं, फिर जैसे-तैसे तेरे पापा समझा-बुझा कर उनको तेरी छठी वाले दिन घर वापस लाए और यहां वापस आकर भी उनका मुंह ही बना हुआ था |
"पर मां हमारे ये हालात कब तक रहेंगे?" श्रेया ने मां से पूछा।
मां "बेटा, हम ऐसे नहीं थे तुम्हारे पापा का तो अपना बिजनेस था टूर एंड ट्रेवल्स का। पर उनकी मौत के बाद सब उनके पार्टनर्स और उनके भाई ने हड़प लिया और जब उनसे कोई हिसाब-किताब मांगा तो उल्टा हमारी तरफ ही कर्ज़ा निकाल दिया |
"मम्मी, आज पापा की 20वीं बरसी है ना, आप उदास मत हो पापा हमारे साथ हमेशा हैं और मैं भी तो हूं ना आपके साथ हमेशा |"
श्रेया अपनी मां को समझाते हुए
सीन 2
टीचर, "चलो स्टूडेंट आज मैथ्स पढ़ेंगे |" "ओके सर" सभी विद्यार्थी जवाब देते हुए परंतु श्रेया की तरफ से कोई जवाब नहीं |
"श्रेया कुछ तो बोल, सर तुझे देख रहे हैं |" श्रेया की दोस्त पलक उसके कंधे पर मारते हुए |
"हां, नहीं, हां, हां जी कहते हुए अचानक श्रेय अपनी गहरी सोच से बाहर आई |
सीन 3
(दोनों सहेलियां क्लास के बाद घर जाते हुए)
"क्या बात है श्रेया आज तुम उदास क्यों हो ?" पलक ने पूछा|
"नहीं तो, कुछ नहीं यार" श्रेया ने जवाब दिया |
"बताओ ना श्रेया तुम ऐसी नहीं हो प्लीज मुझे बताओ क्या हुआ है ?" पलक श्रेया के साथ चाय की दुकान की तरफ बढ़ते हुए दोबारा पूछते।
"बस कुछ नहीं यार आज पापा की 20वीं बरसी है, उनकी बहुत याद आ रही है मम्मी भी उदास है आज का दिन हमारे लिए बेहद खराब दिन होता है |" श्रेया ने उदास भाव से कहा।
पलक "देख श्रेया, मैं तेरी परेशानी समझती हूं और जो तुझ पर और आंटी पर बीत रही है, मैं वो भी समझती हूं पर मैं तेरी दोस्त हूं और दोस्त होने के नाते तुझे इतना समझाती हूं कि तू एग्जाम की तैयारी कर | तेरी मेहनत जरुर रंग लाएगी तू जल्दी ही बड़ी पुलिस अफसर बनेगी, भरोसा रख और मेहनत कर |"
सीन 4
(कुछ महीनों बाद श्रेया अपने फाइनल इंटरव्यू की तैयारी कर रही है, मां की तबीयत खराब रहती है)
"मां,, मां,, कुछ नहीं होगा आपको" श्रेया अपनी मां को संभालते हुए बाथरूम से लाती है,जहां उसकी माँ उल्टी कर रही थीं |
"देख बेटा मैं भी सच्चाई जानती हूं और तू भी, ज्यादा दिन नहीं है मेरे पास आखिर यह कैंसर है ही ऐसी बीमारी, ये जिसे लग जाए ना वह इंसान नहीं बच पाता पर तू मुझे माफ करना बेटा अगले महीने तेरा फाइनल इंटरव्यू है और मैं............"
ऐसा कहते हुए मां पलंग के सहारे नीचे फर्श पर ही बैठ जाती है और रोने लगती है | श्रेया भी अपनी मां के साथ वहीं बैठ जाती है और दोनों मां बेटी एक दूसरे से गले लगा कर बिलख-बिलख कर रोने लगती हैं |
सीन 5
(अगली सुबह)
"मां... मां.…... कुछ तो बोलो माँ,,, उठो माँ, जोर जोर से चिल्लाते हुए श्रेया ने सभी पड़ोस वालों के इकट्ठा कर दिया।
अंकल देखो ना मम्मी बोल क्यों नहीं रही श्रेया रोते हुए पड़ोसी से बोलती है।
सभी पड़ोसी इकट्ठा हो जाते है, उसे समझाते हैं। कोई गले लगाता है ,कोई सर पर हाथ फेर रहा है ,कोई उसके बेसुध होने पर उसके हाथ पैर पकड़ने की कोशिश कर रहा है।
बेटा हम हैं ना तेरी मां क्यों फ़िक्र करती है पड़ोस की एक आंटी श्रेया को समझाते हुए कहती है।
"हम हैं ना श्रेया हम सब एक परिवार जैसे ही तो हैं। हम सब हमेशा तेरे साथ हैं तो खुद को संभाल बच्चे | (कई सारी औरतों में से एक कहती है)
पड़ोसी महिलाओं में कोई उसे पुचकार रहा होता है, कोई उसके आंसू पोंछता है, उसके बालों को सहलाता है तो कोई उसको गले लगाता है।
Sunday, January 21, 2024
बीए पास।
Saturday, January 13, 2024
Friday, January 12, 2024
'जय श्री राम' में डूबा हुआ सोशल मीडिया।
इन दिनों भारतवर्ष में सब जगह एक ही नाम की गूंज है, राम नाम की गूंज। भारत में लोग एक दूसरे का अभिवादन करने में 'नमस्ते' के साथ 'राम राम' भी बोलते आए हैं और इन दिनों यह राम राम 'जय श्री राम' में बदलता दिख रहा है। अयोध्या में 360 फीट लंबे और 235 फीट चौड़े भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है और इस मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी के दिन होगी। लोगों में मंदिर को देखने का भारी उत्साह दिखाई दे रहा है, सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश का अयोध्या चर्चाओं का केंद्र बना हुआ है। अयोध्या और राम मंदिर से जुड़े वीडियो, पोस्ट, फोटो को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर और लाइक किया जा रहा है।
फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर (अब एक्स), वाट्सएप और यूट्यूब पर अयोध्या और राम मंदिर ट्रेंड कर रहा है। इन पर की जा रही किसी भी पोस्ट पर 'जय श्री राम' कमेंट्स की बाढ़ आ जा रही है।
फेसबुक में अयोध्या राम मंदिर लिख कर पोस्ट सर्च करने पर 'प्रेरणा झा क्वीन' नाम के अकांउट से 25 दिसम्बर 2023 को अपलोड की गई एक वीडियो दिखती है, लगभग 2300 बार देखी गई इस वीडियो में अयोध्या स्थित राम मंदिर की झलक दिखाई गई है। बैकग्राउंड में चल रहे भजन से पता चलता है कि राम मंदिर आने वाले वक्त में भारतीयों के लिए क्या होने वाला है, भजन के बोल कुछ इस तरह हैं।
सज धज के, सज धज के,
हे सज धज के लगे सबसे न्यारे राम,
बोलो जय जय श्री राम।
स्क्रीनशॉट - फेसबुक
मंदिर के प्रति लोगों की आस्था का अनुमान हम फेसबुक पर ही बने 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र' नाम के इस पेज की लोकप्रियता से लगा सकते हैं।
पेज को लगभग 81000 लोगों द्वारा लाइक किया गया है। इसमें साल के पहले दिन रामभक्तों के मंदिर आने पर एक पोस्ट की गई, जो इस तरह थी-
आज दिनांक 1 जनवरी 2024 पर सहस्त्रों की संख्या में रामभक्तों ने अयोध्या स्थित श्री रामजन्मभूमि मंदिर में भगवान श्री रामलला सरकार के दर्शन किए।
फोटो- फेसबुकपोस्ट लगभग छह हजार लोगों द्वारा पसंद की गई, जिससे यह पता चलता है कि लोगों में राम मंदिर को लेकर बहुत अधिक आकर्षण बना हुआ है। पोस्ट में की गई 354 टिप्पणियां 'जय श्री राम' से भरी हुई थी।
इंस्टाग्राम पर राम मंदिर
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर भी राम मंदिर की धूम मची हुई है। इंस्टाग्राम पर हैशटैग राम मंदिर से अब तक लगभग 81000 पोस्ट करी जा चुकी हैं।
स्क्रीनशॉट - इंस्टाग्रामहैश टैग अयोध्या भी इंस्टाग्राम पर खासा लोकप्रिय हो रहा है। इसका इस्तेमाल अब तक एक लाख बार से ऊपर किया जा चुका है।
'संतो के संग' नाम से बने इस पेज पर श्री राम मंदिर नाम से डाली गई इस तस्वीर पर पन्द्रह हजार से ज्यादा लाइक किए गए हैं।
इस फोटो पर की गई टिप्पणियों को देखा जाए तो वहां भी राम नाम ही दिखता है।
ट्विटर से एक्स हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी अयोध्या अयोध्या।
एक्स पर अयोध्या से जुड़े सभी ट्वीट बहुत तेजी के साथ पसंद किए जा रहे हैं। भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट की है, इस वीडियो में बच्चे अयोध्या धाम स्थित भव्य राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा से पूर्व मनमोहक प्रस्तुति देते हुए दिखाई दे रहे हैं, इस वीडियो को पोस्ट करने के आधे घण्टे बाद ही दस हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है।
स्क्रीनशॉट - एक्स
देश भर में इस समय भगवान राम से जुड़े भजन खूब सुने जा रहे हैं, तो इन्हें गाने वालों को भी पहचान मिल रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने 'एक्स' अकाउंट पर सूर्य गायत्री का यह वीडियो साझा किया तो वह रातों रात सभी न्यूज़ चैनलों की खबर बन गई। लोग सूर्य गायत्री के बारे में जानने के लिए गूगल का सहारा लेने लगे। 11 जनवरी को साझा किए गए इस वीडियो की लोकप्रियता इतनी रही कि इसे कुछ ही दिनों में हजारों बार देख लिया गया है और हजारों बार लाइक भी किया गया है।
स्क्रीनशॉट- एक्सयूट्यूब में भी राम नाम की धूम।
वीडियो साझा करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर भी अयोध्या से जुड़े वीडियो खूब देखे जा रहे हैं।
स्क्रीनशॉट- यूट्यूब'नगरी हो अयोध्या सी, रघुकुल सा घराना हो और चरन हो राघव के, जहा मेरा ठिकाना हो', पंक्ति वाले इस भजन को यूट्यूब पर 12 जनवरी, 2024 को ही डाले गए, इस वीडियो को चौबीस घण्टे के अंदर ही एक लाख से ऊपर बार देख लिया गया था और हजार से ज्यादा बार लाइक किया गया।
इसमें की गई टिप्पणियां भी अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों पर राम मंदिर, अयोध्या से जुड़ी पोस्टों पर की गई टिप्पणी 'जय श्री राम' जैसी ही थी।
स्क्रीन शॉट - यूट्यूबयूट्यूब पर समाचार चैनलों के अकाउंट भी लगातार देखे जा रहे हैं, लोग राम मंदिर से जुड़ी खबरों को देखने के लिए टीवी के साथ फोन से भी चिपके हुए हैं। एक न्यूज़ चैनल में राम मंदिर से जुड़ी इस खबर को हजार से ऊपर लोग लाइव देख रहे हैं और लाइव चैट में हम देख सकते हैं कि कैसे लोग 'जय श्री राम' लिख भगवान राम को याद कर रहे हैं।
हिमांशु जोशी।
Saturday, January 6, 2024
आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?
*आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?* गर्मियों के मौसम में स्कूलों की छुट्टियों के साथ ही उत्तराखंड में चार...
-
Semiotic Analysis of Female Representation in the Film *Sholay*** **Abstract Ramesh Sippy’s *Sholay* (1975) is a landmark in Indian cinema...
-
पण्डित युगुल किशोर शुक्ल ने 30 मई 1826 को हिन्दी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड का प्रकाशन आरम्भ किया था । उसी ऐतिहासिक दिन की याद में और हि...