फीफा विश्व कप के दौरान फुटबॉल से जुड़ी पुरानी कहानियां और यादगार पल फिर चर्चा में आ जाते हैं. इनमें कुछ ऐसे भी क्षण हैं, जिन्हें खेल प्रेमी चाहकर भी नहीं भूल पाते. एक पेनल्टी, एक चूक, एक हार और उससे जुड़ा एक खिलाड़ी. कई बार पूरा करियर एक ही पल में सिमट जाता है.
ऐसी ही एक कहानी को सामने लाती है फिल्म द डिवाइन पोनीटेल (The Divine Ponytail). साल 2021 में रिलीज हुई इस इतालवी बायोपिक का निर्देशन इतालवी फिल्ममेकर लेटिज़िया लैमार्टायर ने किया है. फिल्म फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में शुमार रॉबर्टो बैजियो के जीवन पर आधारित है, जिन्हें दुनिया उनके शानदार खेल और 1994 विश्व कप फाइनल की उस यादगार लेकिन दर्दनाक पेनल्टी के लिए भी याद करती है.
फिल्म में रॉबर्टो बैजियो की भूमिका अभिनेता एंड्रिया आर्कानजेली ने निभाई है. उनके अलावा वेलेंटीना बेल्ले, थॉमस ट्राबाची और एंड्रिया पेनाकी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं.
No comments:
Post a Comment