Tuesday, December 9, 2025

लेखक परिचय

लेखक परिचय

टनकपुर, उत्तराखंड के रहने वाले हिमांशु जोशी ने पटकथा-लेखन का प्रमाणपत्र AAFT से प्राप्त किया है। उन्होंने पत्रकारिता में उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (UOU) से स्नातकोत्तर उपाधि अर्जित की और वर्तमान में इन्वर्टिस यूनिवर्सिटी में शोधरत हैं।

पिछले पंद्रह वर्षों से वे एक सरकारी विभाग में कार्यरत हैं और लगभग छह वर्षों से स्वतंत्र पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनके दो सौ से अधिक लेख एनडीटीवी, हिंदी क्विंट, नवजीवन, नैनीताल समाचार, जनज्वार, जनचौक, अमर उजाला, अमृत विचार, हिंदुस्तान, उत्तर उजाला, युगवाणी सहित अनेक प्रतिष्ठित मीडिया प्लेटफॉर्म और पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं।

वे आरपीआई और किस्साठेल पॉडकास्ट से बतौर पटकथा लेखक, अभिनेता, समाचार वाचक और समीक्षक जुड़े रहे हैं। वर्ष 2023 में उन्हें उनकी पत्रकारिता और लेखन-प्रतिबद्धता के लिए प्रतिष्ठित ‘उमेश डोभाल पत्रकारिता पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया।

No comments:

Post a Comment

आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?

*आस्था के साथ जिम्मेदारी भी: बद्रीनाथ पहुंचे श्रद्धालुओं ने क्या कहा?* गर्मियों के मौसम में स्कूलों की छुट्टियों के साथ ही उत्तराखंड में चार...